घर से 3 लाख 75 हजार धनराशि लेकर भागी बालिका को जीआरपी की सतर्कता ने किया बरामद रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर संदिग्ध प्रतीत हो रहे बालक व बालिका से पूछताछ के दौरान खुला मामला |

हरिद्वार | एस0पी0 जीआरपी के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के दिशा-निर्देशन मे रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर रूटीन चैकिंग की जा रही थी | दौराने चैकिंग एक संदिग्ध लड़का और एक लड़की के साथ मिले जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे । दोनों को जब थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गया तो पता चला कि उक्त लड़का लड़की को उसके घर से बहला फुसलाकर कर लाया है और लड़की अपने घर से इस लड़के के साथ आते समय 3 लाख 75 हज़ार रुपए भी उठा लाई है । जिसके संबंध में संबंधित थाना किला पानीपत से तहकीकात की गई, तो उनके द्वारा बताया गया कि थाना किला में इस संबंध में FIR अंतर्गत धारा-137(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ हुआ है । उक्त बालिका की बरामदगी पर थाना प्रभारी जीआरपी हरिद्वार द्वारा संबंधित थाने को उक्त संदिग्ध और उक्त बालिका के सकुशल धनराशि सहित बरामद होने की सूचना दी गई। संबंधित पुलिस एवं बालिका के परिजनों के आने पर उक्त संदिग्ध बालिका को मय 3 लाख 75 हजार रुपए धनराशि सहित उनके सपुर्द किया गया । बालिका की सकुशल बरामदगी पर परिजनों एवं पुलिस द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *