01 शराब तस्कर चढा खानपुर पुलिस के हत्थे 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमें लगाकर क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर चौकी गोवर्धनपुर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये आरोपी के विरुद्ध थाना खानपुर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया  ।

नाम पता आरोपी
जोगा सिंह पुत्र सादा सिंह निवासी राजपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
05 लीटर अवैध कच्ची शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *