अपराधों पर नियंत्रण हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी |

पिथौरागढ़ | अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है। पुलिस कन्ट्रोल रूम से इन कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है । वर्तमान में पिथौरागढ़ शहर में कुल 32 हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे (4 MP Motorized IR Bullet Camera, resolution 2592×1520@25fps; IH+265/H.265/H.264; Lance 2.8mm-12mm image Sensor ½.8 inch CMOS; Min illumination color: 0.002Lux@F1.6; Smart IR Range: Up to 80m) लगाए गए हैं, जिनमें colord night vision की सुविधा भी है। यह कैमरे 24×7 सक्रिय रहते हैं, और इनकी उच्च गुणवत्ता वाली विजिबिलिटी के कारण पुलिस ने बीते तीन महीनों में चोरी, दुर्घटना, गुमशुदगी जैसे करीब 25-30 मामलों का सफलतापूर्वक समाधान किया है । इसके अतिरिक्त, इन सीसीटीवी कैमरों की सहायता से ट्रैफिक नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे आम जनता के आवागमन में सुगमता बनी रहती है । जनपद पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से भ्रमित न हों। यदि कोई समस्या हो तो निकटतम पुलिस थाने, पुलिस कंट्रोल रूम (9411112982) या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *