काठगोदाम पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ 02 तस्कर को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं । निर्देश के क्रम में चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सुरागरसी पतारसी कर चैकिंग के दौरान 02 अलग अलग मामलों में अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया | रोडवेज वर्कशॉप काठगोदाम के पास से अभियुक्त हर्षदीप उर्फ सरदार निवासी कपिल भवन देवल दूंगा काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 24 वर्ष को 3.29 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर FIR NO- 62/2025 धारा 8/21/60/एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । गोलपुल काठगोदाम से अभियुक्त समीर खान निवासी स्टेट बैंक के पीछे नई बस्ती काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष को 3.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर FIR NO- 63/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *