लालकुआ पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा मय एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ़्तार |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के सख्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त घनश्याम कश्यप उर्फ कल्लू पुत्र महिपाल कश्यप निवासी नई वस्ती वार्ड नं0 1 लालकुआँ जिला नैनीताल को डार्बी ग्राउण्ड के पास से अवैध 01 अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर FIR N0- 113/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम घनश्याम कश्यप उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *