मुखानी क्षेत्र से अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार |

नैनीताल | एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रमोद आर्य पुत्र मदिराम निवासी डहरिया हल्द्वानी को तीन पेटी कुल 132 टेट्रा पैक अंगूर मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी पर मु0अ0स0–132/25धारा 60 Ex Act में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *