चोरगलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | थाना चोरगलिया में वादी कमलेश सुनाल द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि लगभग 16:30 बजे उनकी दुकान के बाहर रामबाग चौराहे से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170 चोरी कर ली गई। उक्त घटना के संबंध में थाना चोरगलिया में मुकदमा FIR संख्या 51/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया । चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे एवं मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह व पुलिस टीम द्वारा तत्परता से की गई पतारसी-सुरागरसी के आधार पर अभियुक्त तुसार कुमार को चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

तुसार कुमार पुत्र स्व. काजल उर्फ कमल निवासी मियांपुर, पोस्ट राजापुरबैनी, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

बरामदगी का विवरण:
एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *