शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 वाहनों को किया सीज, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 167 चालकों पर की चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 (यातायात कोटद्वार-04,कोटद्वार-03,देवप्रयाग-02, लैंसडाउन-02 व लक्ष्मणझूला-02,) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 167 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *