एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में नशा तस्करों पर पौड़ी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी 745 ग्राम अवैध चरस के साथ लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

लक्ष्मणझूला | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं । जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान स्वर्गाश्रम टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक राजेश मिश्रा निवासी कुशीनगर उ0प्र0 के कब्जे से 745 ग्राम अवैध चरस बरामद कर युवक को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0-32/2025, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्त नाम पता
राजेश मिश्रा (उम्र 39 वर्ष) पुत्र बेचू मिश्रा, निवासी- ग्राम- -तमकुशी जिला- कुशीनगर, उ0प्र0 ।

बरामदा माल का विवरण
अवैध 745 ग्राम

पूछताछ का विवरण
अभियुक्त से पूछताछ करने पर पर पता चला कि उक्त चरस को अभियुक्त द्वारा बीते हफ्ते वीरगंज बेतिया बिहार से खरीद करके लाया गया था और इस चरस को अभियुक्त द्वारा ऋषिकेश ओर हरिद्वार क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर ऊंचे दाम में देशी विदेशी पर्यटकों के साथ ही सन्यासी बाबाओं को किया जा रहा था इस संबंध में थाना पुलिस टीम ऋषिकेश क्षेत्र में और भी ड्रग पैडलरों की भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *