पौड़ी पुलिस का सड़क सुरक्षा हेतु चलाया गया चेकिंग अभियान लगातार जारी शराब के नशे में चल रहे 09 चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल किये गये निरस्त ।

पौड़ी | समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 (यातायात कोटद्वार-05, कोटद्वार-03 व लक्ष्मणझूला-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा जनपद में चलाये चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 172 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *