स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया से सावधानी रखने के साथ ही बाल अपराधों के प्रति किया गया जागरूक ।

पौड़ी | मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर के छात्र-छात्राओं द्वारा महिला थाना व साईबर सेल/सीआईयू यूनिट श्रीनगर का विजिट किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को महिला थाना व साइबर सेल की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तत्पश्चात पुलिस टीम के द्वारा बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों, गुड टच बेड टच, ट्रैफिक नियम से संबंधित, सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम,ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि से संबंधित साईबर अपराधों के साथ साईबर अपराध के नये तरीको के बारे में जानकारी देते हुये,इन अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ अपने आस पास भी जागरूकता फैलाने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया । इसी क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा “राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज धुमाकोट” में तथा थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सबदरखाल में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं, अध्यापक, एवं मिनिस्टीरियल स्टाफ के बीच एक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों को बाल अधिकारों एवं उनके संरक्षण, बालश्रम,सडक सुरक्षा/नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाये जाने व यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी करने के लिए अपनाए जा रहे नए तरीको के संबंध में जानकारी देने व सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम,ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि) से संबंधित अपराधों से बचाव सम्बन्धी जानकारी देकर साइबर हेल्पलाइन-1930, किसी भी समय पुलिस सहायता हेतु पुलिस डायल-112 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *