शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने वाले 03 तीन वाहन चालकों को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया है कि वे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं । इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गय | थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कृष्णा सिंह निवासी कालिका धारचुला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनोज जोशी निवासी ऐचोली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । थानाध्यक्ष झूलाघाट उ0नि0 आरती द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नीरज कुमार निवासी कुनकटिया झूलाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *