पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत विछड़ों को अपनों से मिलाने में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस दो गुमशुदाओं को किया सकुशल बरामद |

पिथौरागढ़ | प्रदेश स्तर पर चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल व मैनवल इनपुट्स के आधार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में विगत दिवस कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत दो गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर अपनों से मिलवाने में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को सफलता मिली । ग्राम बजेठी निवासी एक महिला ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी थी कि उनके पति बिना बताये कहीं चले गये हैं जिनकी ढूंढ खोज करने पर भी कुछ पता नही चल पा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 09 नवम्बर को ग्राम सरस्वती विहार कालोनी निवासी एक महिला ने कोतवाली में सूचना दी थी कि उनके पति 8 नवम्बर से लापता हैं जिनका कहीं पता नही चल पा रहा है । कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 कमलेश जोशी व उ0नि0 मनोज जलाल मय पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये । पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उक्त दोनों गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया । परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया । उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *