नशे में वाहन चलाने पर 09 चालकों के वाहन सीज,यातायात नियमों का उल्लंघन करने 139 चालकों पर की गयी चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 (लक्ष्मणझूला-05, कोटद्वार-03, व श्रीनगर-01) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में यातायत नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 139 चालकों पर की गयी चालानी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *