थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग पूछताछ सत्यापन / साइबर क्राइम/ नशा उन्मूलन से सम्बन्धित जन जागरूकता की कार्यवाही ।

बनबसा | आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक  चंपावत के व पुलिस उपाधीक्षक महोदय टनकपुर के पर्यवेक्षण सुरेन्द्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में चेकिंग पूछताछ, संदिग्ध व्यक्ति /वस्तुओं का सत्यापन की कार्रवाई की गई। तत्पश्चात जन जागरूकता गोष्ठी की गई जिसमें नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध, एवं यातायात के नियमों से अवगत कराकर जागरूक किया गया । साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट ) की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। अपने बैंक संबंधी जानकारी एवं फोन के माध्यम से किसी अपरिचित व्यक्ति को ओटीपी साझा न करने , अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को टच न करने साइबर अरेस्ट, हनी ट्रैप, ऑनलाइन ठगी*,आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर सतर्क किया गया। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होता है तो तत्काल इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1930 पर देने को कहा गया। साथ ही साथ नजदीकी पुलिस को तत्काल इसकी सूचना देने को भी कहा गया ।  नशा उन्मूलन उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशा न करने एवं नशे से दूर रहने का आग्रह किया गया।साथ ही साथ नशा उन्मूलन हेतु पोस्टर- पंपलेट आदि देकर समझाया गया । श्रम ,बाल विवाह के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ को ग्रहण न करने के संबंध में जागरूक किया गया । महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी* देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी | सरकार द्वारा जनहित में जारी टोल फ्री नंबर 1930, 108, 112, की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने को कहा गया ।

।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *