पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया है कि वे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं । इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी |
1- थाना प्राभारी कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे मे वाहन चलाने वाले वाहन चालक गणेश सिंह पुत्र हर सिंह निवासी जमराडी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया, वाहन किया सीज ।

2- थाना प्रभारी कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रदीप सिंह पुत्र दौलत सिंह निवासी बगीचा धारचुला जो लडाई-झगडा कर उत्पात मचा रहा था को धारा 170 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार ।
अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 154 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।
















Leave a Reply