“किरायेदार सत्यापन नही कराया ? चालान को रहे तैयार”मकान स्वामी का 05 हजार रुपये का चालान |

पिथौरागढ़ | जनपद में चालाया जा रहा सत्यापन अभियान । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में कियादार सत्यापन संबंधित लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में सी.ओ. परवेज अली के मार्गदर्शन में किरायेदार सत्यापन से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रावलगांव निवासी भगवत सिंह रावल पर 83 पुलिस एक्ट के तहत 05 हजार रुपये का नकद चालान जारी किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।

अपील:
पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *