ऋषिकेश | रेलवे स्टेशन योगनगरी के प्लेटफार्म-01 पर बालक-बालिकाj जो बैंच पर बैठे थे, ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी कर्मचारी गणों द्वारा उपरोक्त दोनों बालक बालिका से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपना नाम/पता- निवासी बिल्लू कॉलोनी भगत सिंह चौक थाना किला जिला पानीपत हरियाणा व बालिका द्वारा पूछने पर अपना नाम/पता- निवासी उपरोक्त उम्र 16 व 17 वर्ष बताया व बताया कि हम लोग अपने घर से बिना बताए ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे रात होने के कारण हम लोग स्टेशन पर रुके थे दोनों से पूछताछ कर परिजनों से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि यह लोग घर से बिना बताए घूमने के लिए चले गए थे हम लोग इनको लेने के लिए ऋषिकेश पहुंच रहे हैं । उपरोक्त दोनों बालक-बालिका के परिजन जीआरपी ऋषिकेश पहुंचने पर दोनों के परिजनों द्वारा बताया गया कि ये दोनों कल से घर से बिना बताये आ गए थे । तत्पश्चात दोनों को उनकी पहचान सुनिश्चित कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा जीआरपी का आभार प्रकट किया ।
हरियाणा से बिना बताए ऋषिकेश घूमने आए बालक बालिका को जीआरपी ऋषिकेश ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द |








Leave a Reply