पौड़ी पुलिस ने चार धाम यात्रा पर आये श्रद्धालु का खोया हुआ फोन ढ़ूंढकर किया सुपुर्द ।

पौड़ी | चंडीगढ़ निवासी अमनप्रीत सिंह द्वारा एफएफयू यूनिट श्रीनगर में सूचना दी कि हम लोग बद्रीनाथ से दर्शन करके अपने घर वापस जा रहे थे मेरा कीमती मोबाइल फोन (कीमत 80,000 -/, आई फोन) श्रीनगर आस-पास कहीं खो गया है। इस सूचना पर एफएफयू यूनिट श्रीनगर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाइल की लोकेशन निकाली गई जिस पर मोबाइल की लोकेशन स्वीत श्रीकोट के पास आई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मोबाइल फोन की लोकेशन पर पहुंचकर गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया गया जिसके पश्चात फोन को उसके स्वामी अमनप्रीत के सुपुर्द कर दिया गया। अमनप्रीत व उसके दोस्तों द्वारा श्रीनगर पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *