पिथौरागढ़ | प्रदेश भर में चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम / जनपद पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल व मैनवल इनपुट्स के आधार पर लगातार कार्यवाही जा रही है । बेरीनाग क्षेत्रांतर्गत निवासी कौसल्या देवी के गुम होने की रिपोर्ट उनके परजनो द्वारा थाना बेरीनाग में दर्ज कराई थी तथा बसन्त सिंह के गुम होने की सूचना थाना बेरीनाग में प्राप्त हुई थी । थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम व एएचटीयू/ ऑपरेशन स्माईल टीम ने सर्विलान्स की मदद से उपरोक्त दोनो गुमशुदाओ को कालाढूंगी जनपद नैनीताल से बरामद कर सकुशल उनके परजनो के सुपुर्द किया । परजनो द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाती हुई पिथौरागढ़ पुलिस एक साल से लापता एक महिला सहित दो गुमशुदाओ को कालाढूंगी से किया सकुशल बरामद |
















Leave a Reply