पौड़ी कस्बे में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले काले गैंग के 03 शातिर चोर चढ़े पौड़ी पुलिस के हत्थे चोरी की गई नगदी सहित चोरी की मोटरसाइकिल भी चोरों से हुई बरामद ।

पौड़ी | वादी इन्द्रमोहन निवासी कण्डोलिया द्वारा कोतवाली पौड़ी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के बृजमेडिकल कण्डोलिया रोड का ताला तोडकर व पास की दुकान ज्योति आप्टिकल का ताला तोड़कर दुकान से कुछ नगदी चोरी कर दिया है साथ ही प्रेम सिंह चौहान निवासी- डी0आर0डी0ए कॉलोनी पौडी द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात द्वारा उसकी मोटर साइकिल (वाहन सं0 -UK12C 8246) को चोरी कर दिया गया है। उक्त वादीगणों की शिकायत के आधार पर कोतवाली पौड़ी में क्रमशः मु0अ0सं0- 17/2025 धारा 305(ए)/331(4) बी0एन0एस व मु0अ0स0-18/2025,धारा-303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी पौड़ी त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल से देवप्रयाग ऋषिकेश की ओर जाते दिखाई दे रहे थे लेकिन मुंह पर मास्क होने और चेहरा स्पष्ट न होने के कारण अनुमान लगाना कठिन हो रहा था पुलिस द्वारा और छानबीन की गई तो पता चला कि जिस मोटरसाइकिल से संदिग्ध जा रहे हैं वह भी इन्होंने पौड़ी से चोरी की है तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा करीब 250 सीसीटीवी कैमरे खंगालने तथा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी जुटायी गई। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों, कुशल पतारसी सुरागरसी व सीसीटीवी कैमरों की जांच कर तकनीकी सहायता से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 व्यक्तियों सोनू रावत,धीरज व तबरेज को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके गैंग का नाम “काले गैंग” है जो पहाडी क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के पश्चात दिल्ली चले जाते हैं। हमारा गैंग लीडर गोपाल जुनेजा उर्फ काले है जो कि वर्तमान समय में जिला कारागार पौडी में बंद है। सोनू और गोपाल जुनेजा उर्फ काले थाना रिखणीखाल व कोतवाली पौडी से वर्ष 2021 व 2019 में चोरी के मामलों में जेल गये थे। सोनू पिछले साल जेल से रिहा होने के पश्चात दिल्ली चला गया था वहां पर उन्होनें अपने गैंग में कुछ अन्य सदस्यों को जोडना शुरू किया। सोनू मूल रूप से पाबौ पौडी गढवाल का रहने वाला है जिस कारण अभियुक्त सोनू रावत को पहाडी क्षेत्र की भौगौलिक परिस्थितियों एवं आने जाने वाले रास्तों से भली भांति परिचित है। पहाडी क्षेत्रों को अपना निशाना बनाते हुये रात को सोनू रावत द्वारा अपने अन्य दो साथी धीरज व तबरेज के साथ मिलकर पौडी आया और इनके द्वारा पौड़ी में 02 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 17/2025,धारा- 305(ए)/331(4) बी0एन0एस
2. मु0अ0स0-18/2025,धारा-303(2) BNS बनाम अज्ञात

नाम पता अभियुक्तगण
1-सोनू रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी- ग्राम ढिकोली, पाबौ जनपद पौडी गढवाल हाल निवासी 11/250 गीता कालोनी नई दिल्ली। उम्र 27 वर्ष ।
2-धीरज पुत्र स्व0 घनश्याम निवासी गौंडली गांव , थाना कृष्णानगर नई दिल्ली मूल पता ग्राम बडा किला मुरसान, जिला मथुरा उ0प्र0। उम्र 34 वर्ष ।
3-मौ0 तबरेज पुत्र मौ0 हबीबुरर्र रहमान निवासी माधव पट्टी थाना कन्ट्रोल जिला दरबंगा बिहार, हाल- चित्र विहार, प्रीत विहार नई दिल्ली उम्र 27 वर्ष

बरामदा माल का विवरण
1-मु0अ0सं0- 18/2025 से सम्बन्धित चोरी की मोटर साइकिल संख्या UK 12C 8246
2- मु0अ0सं0- 17/2025 से सम्बन्धित चोरी के चार हजार रूपये की नगदी व सिक्के बरामद।
3- घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग का कटर।
4- घटना में प्रयुक्त एक लोहे की छेनी।
5- घटना में प्रयुक्त हैक्सा ब्लेड।
6- 02 अदद पीठू बैग।
7- एक सफेद कट्टा

अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त सोनू रावत
1. मु0अ0सं0- 43/19, धारा 401 भादवि, कोतवाली पौड़ी (उक्त अभियोग में अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा 05 वर्ष का कारावास दिया गया )
2. मु0अ0सं0- 45/19, धारा 25 आम्स एक्ट, कोतवाली पौड़ी
3. मु0अ0सं0- 368/2021, धारा 380/411 भा.द.वि, थाना कृष्णा नगर
4. मु0अ0सं0- 28448/2020, धारा 379/411 भा.द.वि, थाना गांधी नगर
5. मु0अ0सं0- 4A/2016, धारा 41 (1) D, 102 CRPC, थाना गीता कॉलोनी नई दिल्ली
6-मु0अ0सं0 14/21 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना रिखणीखाल पौडी गढवाल
7-मु0अ0सं0 4/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना रिखणीखाल पौडी गढवाल
8-मु0अ0सं0 17/2025 धारा 305(ए)/331(4) बी0एन0एस थाना कोतवाली पौडी
9- मु0अ0सं0 18/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली पौडी

अभियुक्त धीरज
1-मु0अ0सं0- 129/2020 धारा 380/411/34 भा.द.वि. थाना प्रीत विहार दिल्ली
2-मु0अ0सं0 393/2020 धारा 379/411 भा.द.वि. थाना प्रीत विहार दिल्ली

अभियुक्त मौ0 तबरेज के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *