फायर सीजन के दृष्टिगत अग्निशमन की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही हेतु फायर टीमें हैं मुस्तैदी से तैयार।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलसि अधीक्षक पौड़ी द्वारा फायर सीजन शुरू होने दृष्टिगत सभी फायर स्टेशन फायर यूनिट को वनाग्नि या अन्य फायर की घटनाएं होने पर तुरंत कार्यवाही कर मौके पर पहुंचकर अग्निकाण्ड को रोकने हेतु सभी कर्मियों को अलर्ट मोड में रहकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना रिखणीखाल पर सूचना प्राप्त हुई कि रिखणीखाल के पास में PWD गेस्ट हाउस के ऊपर चीड़ के जंगल में भीषण आग लग गई है और जहां पर नेपाली मजदूरको रेन बसेरा भी है। इस सूचना पर रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल को रवाना हुई, घटनास्थल पर पहुंचने पर वहां रह रहे नेपाली मजदूरों के बच्चों को उनके डेरे से हटाकर सुरक्षित स्थान तक लाया गया। जिसके पश्चात पुलिस टीम की कड़ी मसकत के बाद जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया । साथ ही फायर स्टेशन पौड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि कोटद्वार पौड़ी मार्ग पर घोड़ीखाल के पास जंगल में आग लगी हई है। इस सूचना पर फायर स्टेशन में नियुक्त फायर कर्मियों एक यूनिट मय आपदा उपकरणों के तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर यूनिट टीम द्वारा जंगल में लगी आग को बुझाने हेतु मिनी वॉटर टेंडर के होजरील से पंपिंग करने तथा पेड़ो की टहनियों से जंगल में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया चंद घण्टों की मशक्कत से जंगल में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *