पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 (लक्ष्मणझूला-02,कोटद्वार-01,पौड़ी-01 व लैंसडाउन-01) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में चले सघन चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 104 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गई। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने, रैश ड्राइविंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस लगातार कड़ी चालानी कार्यवाही कर रही है
।
सड़क सुरक्षा हेतु पौड़ी पुलिस है मुस्तैद,जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का अभियान जारी ।
















Leave a Reply