कोटद्वार | पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड महोदय के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के दिशा-निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं एव बच्चों की सुरक्षा, चैन स्नेचिंग, चोरी, लूट आदि घटनाओं के प्रति जागरूकता के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान व नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के अनुपालन में जीआरपी चौकी कोटद्वार द्वारा रेलवे स्टेशन कोटद्वार पर रेल यात्रियों को महिलाओ व बच्चों की सुरक्षा व सम्बन्धित अपराधों एव उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई तथा सत्यापन अभियान चलाया गया । इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सहायता या रेलवे स्टेशन क्षेत्रांतर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न हेल्प लाइन नंबर 112,1090,139, 1930 आदि से अवगत कराया गया । यात्रीगणो को ट्रेन से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पंपलेट यात्रियों में वितरित किए गए |
चारधाम के दृष्टिगत जीआरपी अलर्ट मोड़ पर निरंतर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान व वितरित किये जा रहे पम्पलेट |
















Leave a Reply