चोरी के मोबाइल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

देहरादून | वादिया निवासी-रामविहार बल्लूपुर रोड थाना बसंत विहार देहरादून द्वारा रेलवे स्टेशन देहरादून पर प्लेटफार्म नं0 3 पर एक्सकल्टर पर चढने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग से चेन खोलकर एक छोटा पर्स जिसके अन्दर स्वयं का मोबाइल फोन Motorola edge-50 Fusion , कुछ नकदी , चश्मा व earphone आदि चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में थाना जीआरपी देहरादून पर मु0अ0सं0 – 01/2025 धारा – 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक जीआरपी महोदया के आदेशानुसार एंव अरुणा भारती अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी व स्वप्निल मुयाल पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी के दिशा- निर्देशन में थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून के नेतृत्व में घटना के अनावरण, माल बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तार करने हेतु थाना जीआरपी देहरादून पर एक टीम गठित की गयी । टीम के अथक प्रयासों व SOG GRP की सहायता से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त आयुष टम्टा पुत्र परमेन्द्र टम्टा निवासी ब्रहमखाला मन्दाकिनी विहार, सहस्रधारा रोड , रायपुर, देहरादून को चोरी के मोबाईल Motorola edge-50 Fusion की बरामदगी होने पर अन्तर्गत धारा- 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया | मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित शेष माल/मुल्जिमान की तलाश जारी ह।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- अपर उ0नि0 देवेन्द्र सिह जी0आर0पी0 देहरादून
2- हे0कानि0 धर्मसिंह थाना जी0आर0पी0 देहरादून
3 – कानि0 मनोज सिंह SOG जी0आर0पी0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *