पिथौरागढ़ | लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने हेतु एस0पी0 पिथौरागढ़, रेखा यादव ने जनपद पुलिस को सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में एसओजी व कोतवाली पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है । घटना का संक्षिप्त विवरण- सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में विगत दिवस प्रभारी कोतवाली मदन सिंह बिष्ट व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम द्वारा गुप्त सूचना पर एपीएस तिराहे से करीब 100 मीटर पहले एक सलून की दुकान के पास अभियुक्त पुष्कर सिंह पाना पुत्र माधो सिंह निवासी ग्राम बादनी पो0 उच्छैती, चौकी मदकोट, मुनस्यारी को गिरफ्तार किया गया । जिससे 404.9 ग्राम चरस बरामद हुई । अभियुक्त से बरामद चरस के बारे में पूछताछ कर चरस तस्करी में लिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है । विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पुष्कर सिंह पाना को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
पुष्कर सिंह पाना पुत्र माधो सिंह निवासी ग्राम बादनी पो0 उच्छैती, चौकी मदकोट, मुनस्यारी, उम्र 34 वर्ष ।
बरामद माल- 404.9 ग्राम अवैध चरस ।
बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत:- लगभग 81000/- रु0 ।
















Leave a Reply