सरे आम उत्पात मचाने वाले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने पहुँचाया हवालात शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को थाना झूलाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। विशेषकर त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं । इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी |

थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक प्रकाश सिंह निवासी चैंसर पिथौरागढ़ को गिरप्तार कर वाहन सीज किया गया ।

कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जाड़ापानी, गोगना निवासी कवीन्द्र कुमार द्वारा शराब पीकर अपने परिजनों को गाली गलौच मारपीट करने पर उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी चौकी प्रभारी घाट द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 145 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *