बारात की बस को शराब के नशे में चलाने वाले वाहन चालक को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन को भी किया सीज।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । जिसके अनुपालन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान सिद्धबली बैरियर के पास एक बस को रोका गया जो बरातियों से भरी हुई थी तथा बस चालक शराब के नशे में मदहोश प्रतीत हो रहा था। एल्को मीटर से जांच के पश्चात बस चालक के शराब पीने की पुष्टि की गई जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर बस को एम0वी0 एक्ट धारा-185 के तहत सीज कर चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही चालक के डी एल की निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। पौड़ी पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है ।

नाम पता बस चालक
बलराम पुत्र रतिराम, निवासी- दलमोटा रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल-(वाहन संख्या UK11PA0105 (बस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *