महिला पर्यटक के छूटे हुए सामान को व कीमती apple ipad को सकुशल किया महिला के सुपुर्द ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को दैनिक ड्यूटी के साथ साथ मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है । इसी क्रम में गरूड़ चट्टी बैरियर पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों को गरूड़ चट्टी चैक पोस्ट के पास एक बैग मिला जिसमें एक apple ipad महत्वपूर्ण दस्तावेज, ब्लॉगिंग का सामान एवं अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस द्वारा आसपास इस बारे में जानकरी की गई लेकिन बैग स्वामी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं हो पायी जिसके पश्चात बैग को पुलिस द्वारा अपने पास रखकर बैग में रखे आईडी कार्ड व अन्य जानकारी के आधार पर बैग स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी करने का प्रयास किया गया। कुछ समय पश्चात गरूड़ चट्टी चौकी पर एक महिला वैशाली निवासी ग्रेटर नोएडा द्वारा आकर बताया गया कि मेरे द्वारा अपना बैग भूलवश कहीं छोड़ दिया है जिसमें मेरा एक apple ipad पहचान संबंधी दस्तावेज,वीडियो ब्लॉगिंग का सामान एवं अन्य जरूरी कागजात हैं। इस दौरान गरूड़ बैरियर पर ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मी मुख्य आरक्षी सुमन व आरक्षी देवेन्द्र सिंह द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए सत्यता की पूर्ण जांच करने के पश्चात महिला पर्यटक को उसके खोए हुए बैग के बारे में अवगत कराते हुए उनके बैग (जिसमें एक apple ipadपहचान संबंधी दस्तावेज,वीडियो ब्लॉगिंग का सामान एवं अन्य जरूरी कागजात) को सकुशल महिला के सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए बैग व कीमती सामान को वापस पाकर महिला पर्यटक द्वारा पौड़ी पुलिस का अभार प्रकट करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *