वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में वारण्टियों की गिरफ्तारी का क्रम लगातार जारी पौड़ी पुलिस द्वारा की गयी 02 वारण्टियों की गिऱफ्तारी ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं । जिसके क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी NBW, फौ0वाद संख्या- 37/23, धारा-125(3) द0प्र0सं0 अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त शुभम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या-160/24, धारा-323/324/452/506 भा0द0सं0 अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मनीष सिंह को ग्राम घोटला से गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों वारण्टियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता वारण्टी
1.शुभम (उम्र-30 वर्ष) पुत्र गुड्डू , निवासी- नागराजा मोहल्ला गंगानाली श्रीकोट श्रीनगर, जनपद- पौडी गढवाल।

2.मनीष सिंह (उम्र 28 वर्ष) पुत्र स्व0 प्रेम सिंह, निवासी-ग्राम घोटला,पोस्ट ऑफिस अगड़ी रिखणीखाल, जनपद- पौड़ी गढवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *