सरे आम उत्पात मचाना दो लोगों को पड़ा भारी पुलिस ने नये कानून की धारा 172 बीएनएसएस की शक्ति का प्रयोग कर, 2 लोगों को कराई हवालात की सैर |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। विशेषकर त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं । इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कस्बा पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी कोतवाली मदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान डायल 112 में सूचना मिली कि ए व्यक्ति दिपीप कुमार निवासी ग्यालपानी बड़ाबे, ने शराब पीकर हल्ला गुल्ला, गाली गलौच कर लोगों को परेशान किया हुआ है । सूचना पर अपर उ0नि0 भुवन सिंह, का0 हेमन्त सिंह मौके पर पहुँचे और उक्त व्यक्ति को समझाने लगे, परन्तु वह नही माना । जिस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । थाना गंगोलीहाट में सूचना मिली कि ग्राम चुतरापानी में ललित राम ने अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ है । थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को काफी समझाया परन्तु वह मरने मारने पर उतारू था । जिसे पुलिस टीम अपर उ0नि0 सतेन्द्र पाल, हे0 का0 देव राम ने धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 94 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *