पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (कोटद्वार-03, लक्ष्मणझूला-02 व यातायात कोटद्वार-01) वाहन चालकों के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही यातायात श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा ओवर स्पीड करने वाले कुल 15 चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है
।
पौड़ी पुलिस ने शराब के नशे में चल रहे 06 चालकों के वाहनों को सीज कर सिखाया सबक ।
















Leave a Reply