वाहन चैकिंग के दौरान ड्रिंक एण्ड ड्राइव वाला वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज सरे आम उत्पात मचाने वाले को थाना बेरीनाग पुलिस ने धारा 172 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। विशेषकर त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जो निम्न प्रकार है |

➡ थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक शेर सिंह निवासी बुंगली, गंगोलीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

➡थाना बेरीनगा क्षेत्र में ग्राम भट्टीगांव में जीवन कुमार द्वारा अपने परिजनों के साथ मारपीट, गाली गलौच किये जाने की सूचना थाने में प्राप्त हुई । थानाध्यक्ष महेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर उपरोक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह नही माना । पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 99 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *