कोतवाली धारचुला व बेरीनाग पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत किया, शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन |

पिथौरागढ़ | आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में आज कोतवाली धारचुला व थाना बेरीनाग पुलिस ने एक शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में थाना धारचुला में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह द्वारा गोष्ठी की अध्यक्षता की गयी तथा थाना बेरीनाग में थानाध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें थाने का पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय व्यापारी, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, सीएलजी सदस्य, होटल व्यवसायी, टैक्सी यूनियन और सम्भ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया । गोष्ठी के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया तथा सभी को त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस संदर्भ में व्यापारियों, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान मालिकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों और कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य रूप से चालू रखें। पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया कि हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नही जायेगा ।

एसएचओ धारचुला द्वारा बताया कि दिनांक 29 व 30 अक्टूबर को धारचुला मार्केट में वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े । तथा पटाखा बिक्रेताओं को निर्देश दिये कि चिन्हित स्थान (भोटिया पड़ाव) में ही पटाखा बाजार लगाया जायेगा तथा लाइसेन्स के नियमों के अनुरूप दुकानें लगायेंगे तथा सुरक्षा सम्बन्धित पुख्ता इन्तजाम किये जायेंगे । थानाध्यक्ष बेरीनाग ने होटल/ होट स्टे स्वामियों को निर्देश दिये कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की आई0डी0 चैक करने के बाद ही होटल में रूकवाया जायेगा तथा कर्मचारियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराएं सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांति पूर्वक मनाएं और किसी भी प्रकार का हुड़दंग न करें। इसके अलावा, शांति व्यवस्था भंग करने वालों की जानकारी पुलिस के डॉयल 112 पर तुरंत दें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *