कोटद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी वारंट वाद संख्या-1020/23, धारा-138 NI Act से संबंधित अभियुक्ता अनिता देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को न्यायालय कोटद्वार के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्ता
अनीता देवी रावत पत्नी रविंद्र सिंह रावत, निवासी- नियर स्वम डेरी, जानकीनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल।
















Leave a Reply