पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में थाना झूलाघाट की थानाध्यक्ष आरती द्वारा रा0इ0का0 गौरीहाट में पहुंचकर छात्र/छात्राओं के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया ।
इस अवसर पर पुलिस टीम ने छात्रों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया, जिसमें शामिल हैं:
नशे के दुष्परिणाम: नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए।
साइबर क्राइम से बचाव: साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जा सकता है, इस पर ग्रामीणों को सचेत किया गया और उन्हें अपने व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
यातायात नियमों की जानकारी: ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और यातायात नियमों का पालन करने के लाभ समझाए गए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
नए कानूनों की जानकारी: हाल ही में लागू हुए कानूनों के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया ताकि वे किसी भी कानूनी उलझन में न फंसे और अपने अधिकारों का सही से उपयोग कर सकें ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना और उन्हें आधुनिक खतरों से बचाने के लिए तैयार करना था। पुलिस की यह पहल न सिर्फ सुरक्षा को बढ़ावा देगी बल्कि छात्र/छात्राओं में विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी। पुलिस विभाग भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा ।
















Leave a Reply