पिथौरागढ़ | एस0पी0 पिथौरागढ़ के निर्देश पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत अवैध शराब तस्कर के खिलाफ सफलता मिली। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के तस्करों पर शिकंजा कसना और क्षेत्र में शराब माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। विगत दिवस पुलिस ने सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में चलाये गये अभियान के तहत शराब तस्करी में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है । एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 मेघा शर्मा, हे0 का0 आन सिंह, का0 ललित द्वारा मुखबिर की सूचना पर मल्ली बाजार, पोस्ट आफिस के पास सती देवी पत्नी हयात नबियाल निवासी धारचुला, पिथौरागढ़ को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली धारचुला में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।
कोतवाली धारचुला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त महिला को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply