पिथौरागढ़ | कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जाजरचिंगरी के पास एक व्यक्ति महेन्द्र कुमार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था । जिस सम्बन्ध में मृतक के भाई दिनेश कुमार ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी थी कि धनी चन्द व दीपक चन्द ने उनके भाई की हत्या की है । तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 3(5)/108 बीएनएस व 3 (2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । एसपी रेखा यादव ने उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जांच हेतु टीम गठित की । एसएचओ कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गहन छानबीन शुरू कर दी । आज प्रभारी कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी चौकी प्रभारी घाट, हे0 का0 नन्दन सिंह, का0 सुरेश सिंह द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों क्रमश 1- धनी चन्द पुत्र गंभीर चन्द निवासी ग्राम पाटी पल्चौड़ा, हाल जाजरचिंगरी पिथौरागढ़, 2-दीपक चन्द पुत्र मोहन चन्द निवासी ग्राम खतेड़ा पो0 बडारी हाल, जाजरचिंगरी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों को अदालत में पेश किया जा रहा है ।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply