पौड़ी पुलिस द्वारा गांव में जाकर महिला मंगल दल की महिलाओं को लगातार किया जा रहा जागरूक।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कर उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा ग्राम-गट्टूघाट व थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा सतपुली कस्बे की महिला मंगल दल के सदस्यों के साथ चौपाल लगाकर बढ़ते हुए महिला अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नये कानून एवं साइबर हेल्प लाइन नम्बर-1930,आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *