पौड़ी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट तथा चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे 02 वारण्टियों को किया गिरफ्तार।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने  न्यायालय गैंगस्टर कोर्ट देहरादून से जारी NBW वारण्ट वाद संख्या-20/2022, धारा ⅔ गैंगस्टर से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित चौहान को उसके घर से तथा न्यायालय कोटद्वार से जारी वारंण्ट वाद संख्या-343/2019, धारा-138 NI Act से संबंधित अभियुक्ता श्रीमती प्रवेश को कोटद्वार तहसील के सामने से गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्तगण
1. रोहित चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी- किशनपुर आमला थाना-रायपुर जिला- बिजनौर।
2. प्रवेश पत्नि दिग्विजय सिंह निवासी-काशीरामपुर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *