उत्तरकाशी | सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा जनपदभर में व्यापक यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । निरीक्षक यातायात सुनील कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम द्वारा जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों, ट्रैफिक सिग्नल के महत्व तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । अभियान के दौरान निरीक्षक यातायात द्वारा विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठकर सफर करने वाले पिलियन राइडर को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना केवल कानूनी अनिवार्यता नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हेलमेट सड़क दुर्घटना के दौरान सिर एवं मस्तिष्क पर लगने वाली गंभीर चोटों के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त यह आंखों को धूल, कीट-पतंगों एवं तेज हवा से बचाने के साथ मौसम के प्रतिकूल प्रभावों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। हमेशा निर्धारित मानकों वाला अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट पहनें। हेलमेट पहनने के बाद उसकी स्ट्रिप (बेल्ट) को ठोड़ी के नीचे अच्छी तरह लॉक अवश्य करें। बिना बेल्ट लॉक किए हेलमेट पहनना सुरक्षित नहीं है, क्योंकि दुर्घटना के दौरान हेलमेट सिर से निकल सकता है ।
हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें। उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ जागरूकता अभियान दोपहिया वाहन चालक ही नहीं, पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य; हेलमेट की स्ट्रिप लॉक करना न भूलें |
















Leave a Reply