जयपुर/उत्तराखण्ड | सुलोचना गोठवाल लो चेम्बर्स के फाउंडर और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता एडवोकेट विकास गोठवाल ने दिनांक 8 जुलाई, 2026 को 322 इनपेंटट्री ब्रिगेड मुख्यालय, जयपुर में भारतीय सेना के अधिकारियों, जवानों एवं कर्मियों को नई न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) जैसे महत्वपूर्ण विधिक सुधारों पर जागरूकता व्याख्यान दिया । यह व्याख्यान सेना के विधिक ज्ञान को अद्दतन करने तथा न्याय व्यवस्था की नवीनतम संरचना को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं सैनिकों ने भाग लिया। एडवोकेट विकास गोठवाल ने सरल, व्यवहारिक एवं प्रभावशाली तरीके से जटिल विधिक प्रावधानों की व्याख्या की, जिसमें सैनिकों को इन कानूनों के उद्देश्य, उपयोगिता एवं व्यवहारिक पक्ष को समझने में अत्यधिक सहायता मिली । उनके इस ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्याख्यान के लिए सेना की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह (Memento) एवं सेना की ब्रिगेड का कैप भेंट कर सम्मानित किया गया । यह पहल भारतीय सेना और विधि जगत के बीच आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और राष्ट्र सेवा की भावना को और सुदृढ़ करती है । एडवोकेट विकास गोठवाल ने NSA (National Security Act), UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) जैसे आतंकबाद निरोधक कानूनों पर विस्तृत विश्लेपण प्रस्तुत किया और BNS तथा BSA और BNSS में इनके योगदना एवं प्रावधानों को सेना के समक्ष विस्तार से समझाया ।
एडवोकेट विकास गोठवाल के इस प्रयास हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ।
















Leave a Reply