टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नई टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के निर्देशन में जनपद में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत थाना छाम पुलिस द्वारा कंडीसौड़ बाजार क्षेत्र में किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया । थाना प्रभारी छाम दिलबर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, दुकानदारों एवं मकान मालिकों का सघन सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान जिन मकान मालिकों एवं व्यक्तियों द्वारा किरायेदार सत्यापन नहीं कराया गया था, उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा अन्य व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन कराया गया । थाना छाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि अपने यहां निवास करने वाले किरायेदारों, मजदूरों, घरेलू सहायकों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं । इससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में सहायता मिलेगी । टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु भविष्य में भी ऐसे सत्यापन एवं चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे ।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी थाना छाम द्वारा कंडीसौड़ बाजार में किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का किया गया सघन सत्यापन |















Leave a Reply