एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार जारी है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान चौकी जाजल पर नियुक्त उपनिरीक्षक यशवंत खत्री एवं पुलिस टीम द्वारा नरेंद्रनगर पानी की धारा के सामने यात्री शेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 30 अददे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू) बरामद हुई। पुलिस द्वारा अभियुक्त सद्दाम पुत्र अख्तर उर्फ लाला, निवासी मोहल्ला सराय, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में कोतवाली नरेंद्रनगर में मु0अ0सं0-15/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त
🔹 सद्दाम पुत्र अख्तर उर्फ लाला
निवासी – मोहल्ला सराय, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार
उम्र – 32 वर्ष
बरामदगी
🔹 30 अददे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू)

टिहरी पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अवैध शराब एवं नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *