टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना कैम्पटी एवं कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है |
थाना कैम्पटी पुलिस की कार्यवाही-
थाना कैम्पटी में नियुक्त उ0नि0 रामनरेश शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा डिम्टा बैण्ड क्षेत्र में दौराने वाहन चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक लाल रंग की जैरिकेन में लगभग 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0-24/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
दिगपाल सिंह उर्फ उदय सिंह पुत्र स्व0 करम सिंह निवासी ग्राम कुणा, पोस्ट डिबोगी, थाना कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 55 वर्ष।
बरामदगी-
05 लीटर अवैध कच्ची शराब ।
कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस की कार्यवाही-
कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान लक्ष्मोली से आगे मेन हाईवे से हिसरियाखाल जाने वाली रोड, पट्टी हिसरियाखाल क्षेत्र में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 103 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब “Soulmate Blu Whisky” बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली कीर्तिनगर में मु0अ0सं0-19/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रण बहादुर राणा पुत्र शत्र बहादुर राणा निवासी ग्राम प्रेमनगर, आँचल भेरी, जिला पल्पा बांके, नेपाल, हाल निवासी नौटियाल फार्म, ग्रामसभा सौंड़, पट्टी हिसरियाखाल, थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 52 वर्ष।
बरामदगी-
103 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब “Soulmate Blu Whisky”















Leave a Reply