पुलिस एवं फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी घटना, दिखोल गांव के पास जंगल की आग पर पाया गया काबू ।

टिहरी | कोतवाली चम्बा पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि टनल रोड चम्बा स्थित दिखोल गांव में पंचायत भवन के समीप जंगल में आग लग गई है, जो धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रही है। आग की गंभीरता को देखते हुए आशंका व्यक्त की गई कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो पंचायत भवन सहित आसपास के रिहायशी क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है तथा बड़ी घटना घटित हो सकती है । सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली चम्बा पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही टिहरी से फायर सर्विस टीम को भी आवश्यक उपकरणों सहित मौके पर भेजा गया। पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया गया । पुलिस एवं फायर सर्विस की तत्परता एवं सूझबूझ के चलते संभावित बड़ी घटना टल गई तथा पंचायत भवन एवं आसपास के गांव क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन एवं फायर सर्विस टीम के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई । पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जंगलों में आग लगने संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर जन-धन की हानि को रोका जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *