एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 वारंटी गिरफ्तार ।

टिहरी | जनपद में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की प्रभावी तामील हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है । उपरोक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना हिंडोलाखाल पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट तामील अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । थाना हिंडोलाखाल पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र श्री बच्चन दास निवासी ग्राम कल्याण, पोस्ट ऑफिस जामणीखाल, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र लगभग 40 वर्ष को जामणीखाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वाद संख्या 198/2023, धारा 323/325/498(A)/504/506 भादवि में माननीय न्यायालय कीर्तिनगर से जारी गैर-जमानती वारंट में वांछित चल रहा था । टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *