टिहरी | एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना कीर्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया | थाना कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा निग्याणा पुल से कुछ पहले मढ़ी पुल, चौरास के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से 52 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का Soulmate Blu Whisky बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद पुरी पुत्र स्व० गोविन्द पुरी निवासी ग्राम डुंगरी, पट्टी चौरास, थाना कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना कीर्तिनगर में मु0अ0सं0 18/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।
*टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा विगत चार दिनों में 03 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।*
बरामदगी का विवरण :
▪️ 52 पव्वे मार्का Soulmate Blu Whisky अवैध अंग्रेजी शराब।
















Leave a Reply