गंगा दशहरा पर्व पर सुरकंडा माता मंदिर एवं कद्दूखाल क्षेत्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ SSP श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू |

टिहरी | गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर सुरकंडा माता मंदिर एवं कद्दूखाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के बावजूद टिहरी पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के कुशल निर्देशन में पुलिस बल द्वारा कद्दूखाल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई है। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित ढंग से पार्क करवाकर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।  ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार यातायात को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही मंदिर क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ।  टिहरी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था उपलब्ध हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *