एसएसपी टिहरी के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन मोड में टिहरी पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस द्वारा दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक पुरुष व 70 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में दिए गए सख्त निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ टिहरी पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में टिहरी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर सफल कार्रवाई की गई । कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने एक पुरुष अभियुक्त को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, कोतवाली मुनि की रेती पुलिस ने एक महिला अभियुक्त को 70 टेट्रा पाउच माल्टा (अवैध देशी शराब) के साथ गिरफ्तार किया ।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली कीर्ति नगर:
दीपक सिंह, पुत्र धरमेंयान सिंह, निवासी ग्राम गहड, कोतवाली कीर्तिनगर
बरामदगी:
02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली मुनि की रेती
राखी, पत्नी सचिन, निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश, जनपद देहरादून
📦 बरामदगी:

70 टेट्रा पाउच माल्टा (अवैध देशी शराब)

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है । टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *